Sunday, June 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चरही घाटी में कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक पलटा:केबिन में डेट घंटे फंसा रहा चालक, सड़क पर बिखरी कोल्ड ड्रिंक, लूटते रहे लोग


हजारीबाग जिले की चरही घाटी में कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि चालक महेंद्र कुमार पाल केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जुट गए। सूचना मिलते ही चरही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद की तस्वीरें देखें… कटर मशीन से काटकर निकाला गया चालक हादसे के दौरान चालक का पैर हाईवा के लोहे के हिस्सों में बुरी तरह फंस गया था, जिससे उसे बाहर निकालना काफी मुश्किल हो रहा था। काफी देर तक प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर कटर मशीन मंगाई गई। इसके बाद वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया गया। सड़क पर बिखरी कोल्ड ड्रिंक लूटते रहे लोग दुर्घटना के बाद हाईवा में लदी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सड़क पर बिखर गईं, जिसे उठाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। मौके पर मौजूद कई लोग बोतलें उठाकर ले जाते नजर आए, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए अनियंत्रित हो गई। वहीं, हादसे के कारण चरही घाटी मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात को पुनः सामान्य कराया। चरही थाना के अवर निरीक्षक अभय आनंद ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles