दरभंगा में अवैध हथियार के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से पिस्टल, मैगजीन और 3 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की है। बताया जा रहा कि बहादुरपुर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि 3 युवक फेकला-चट्टी रोड के रास्ते शहर की ओर जा रहे हैं और उनमें से एक के पास अवैध हथियार है। सूचना मिलते ही पुलिस ने अहियापट्टी के पास वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया।
जांच के दौरान बाइक सवार को रोका। पुलिस को देखते ही युवक भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने बाइक सवार 3 को पकड़ लिया।
तीनों से पूछताछ की जा रही है
पुलिस तीनों गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियार कहां से लाया गया था और आरोपी किसी आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। साथ ही पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं वे किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे।
बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की अग्रिम जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। जल्द पूरे मामले का खुलासा होगा
बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की अग्रिम जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।


