Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मजबूती से विपक्ष के सवालों का दें जवाब : सीएम

मुख्यमंत्री सह इंडिया गठबंधन विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने 18 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र को लेकर विधायक दल की बैठक की। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि सरकार के पास कई कार्य हैं, जिसे सत्ता पक्ष के विधायक सदन में रखकर विपक्ष के सवालों का जवाब दे सकते हैं। उन्होंने अपने मंत्रियों एवं विधायकों को पूरी तैयारी के साथ सदन में आने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि विपक्ष से सदन में सहयोग की अपेक्षा है। सरकार चाहेगी कि सदन ठीक से चले। विपक्ष गैरजरूरी मुद्दे उठाकर अगर सदन की कार्यवाही को बाधित करने का प्रयास करेगा, तो उसका जवाब सरकार की ओर से मजबूती से दिया जाएगा। बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, राजद के मंत्री संजय प्रसाद यादव समेत सत्ता पक्ष के कइ मंत्री एवं विधायक शामिल हुए। कांग्रेस बोली-विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं : बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायक-मंत्री सदन में पूरी तैयारी के साथ आएंगे। सत्ता पक्ष सरकार के हर सवाल का जवाब देने को तैयार है। वैसे विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस विधायक दल उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। वह मुद्दाविहीन है। वंदे मातरम के मुद्दे को बंगाल चुनाव को देखते हुए लाया गया है। जब-जब चुनाव आता है, भाजपा यही सब करती है। इसलिए सत्ता पक्ष पूरी तरह तैयार है। झामुमो के मंत्री हफीजुल हसन ने बताया कि सत्ता पक्ष के सारे विधायक एकजुट हैं। विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं। जो भी जनता से जुड़े सवाल होंगे, उनका जवाब दिया जाएगा। सदन में सत्ता पक्ष झारखंड के बकाए मुद्दे सहित कई मुद्दे को मजबूती से उठाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles