सुपौल के किशनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में रविवार को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एनजेए) के बैनर तले प्रमंडल स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस ने किया। कार्यक्रम में कोसी एवं मिथिलांचल क्षेत्र के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और प्रशासन तक कई महत्वपूर्ण सूचनाएं मीडिया के माध्यम से ही पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा प्रकाशित खबरों से प्रशासन को क्षेत्र की समस्याओं और कमियों की जानकारी मिलती है, जिससे उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई संभव हो पाती है। उन्होंने सभी सरकारी पदाधिकारियों से मीडिया के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पत्रकारों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेकर उनका निष्पादन किया जाना चाहिए। निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता करने का किया आग्रह जिलाधिकारी ने कहा कि समाज और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता करने का आग्रह किया। इस अवसर पर एनजेए के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने जिलाधिकारी को मिथिला पाग, शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। वहीं पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस ने अपने संबोधन में पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर जोर देते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से प्रशासन को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं, लेकिन कुछ मामलों में बिना सत्यापन के खबरें प्रसारित की जाती हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाचार को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच आवश्यक है। फेक न्यूज समाज में भ्रम और अविश्वास पैदा करती है, इसलिए पत्रकारों को इससे बचना चाहिए। एसपी ने कहा कि जो पत्रकार तथ्यात्मक और प्रमाणिक खबरें प्रकाशित करते हैं, उन पर प्रशासन संज्ञान लेकर कार्रवाई भी करता है। उन्होंने पत्रकारों से वास्तविकता को प्राथमिकता देने और जिम्मेदार पत्रकारिता निभाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला महासचिव लाल बहादुर यादव ने पुलिस अधीक्षक को मिथिला पाग, शॉल और बुके देकर सम्मानित किया। उद्घाटन सत्र के बाद आयोजित विचार गोष्ठी में “लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका” विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने कहा कि मीडिया आज भी समाज का आईना है और पत्रकारों को हर परिस्थिति में सच लिखने और दिखाने का साहस बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित हुए लोग कार्यक्रम में एनजेए के प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर, प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ. सुलेद्र कुमार, पंकज भारतीय, डॉ. दयानंद भारती, विनय कुमार मिश्र, अमरेंद्र कुमार मुन्ना, संतोष चौहान सहित कई वक्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं पत्रकार हितों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और किसी भी कठिन परिस्थिति में पत्रकारों को संगठन का पूरा सहयोग मिलेगा। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ. सुलेद्र कुमार ने की, जबकि मंच संचालन रविकांत कुमार ने किया। कार्यक्रम में किशनपुर बीडीओ पिंकी कुमारी, थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार, रीति झा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, मधुबनी और दरभंगा जिलों के पत्रकारों ने भाग लेकर मीडिया की चुनौतियों एवं जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया।
सुपौल में DM-SP ने पत्रकार सम्मेलन का किया उद्घाटन:बोले-जर्नलिस्ट के मुद्दों का गंभीरता से हो निष्पादन, निष्पक्ष-जिम्मेदार पत्रकारिता करने का किया आग्रह