Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झपकी आने पर पेड़ से टकराई ट्रक, ड्राइवर की मौत:देवघर से शेखपुरा पहुंचा शव, पश्चिम बंगाल से पटना जाते समय हादसा


शेखपुरा के युवक की रविवार को देवघर में ट्रक दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान करंडे थाना क्षेत्र के हंसापुर गांव निवासी कपिलदेव यादव के बेटे श्रीकांत यादव (34) के रूप में हुई है। देवघर में पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को एक विशेष वाहन से गांव लाया गया। शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया और मृतक के घर के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीकांत अपने सात सहोदर भाइयों में सबसे छोटे थे और लहना पंचायत के मुखिया भरत यादव के चचेरे भाई भी थे। श्रीकांत ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक अपने पीछे एक पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं, जिनकी परवरिश अब मुश्किल हो गई है। झपकी आने पर पेड़ से टकराई ट्रक मुखिया भरत यादव ने बताया कि श्रीकांत पश्चिम बंगाल से सरिया लादकर पटना जा रहे थे। देवघर जिले में ट्रक चलाते समय उन्हें अचानक झपकी आ गई। झपकी आने से श्रीकांत ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठे और ट्रक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद झारखंड पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर कई राजनीतिक दलों के नेता और जनप्रतिनिधि मृतक के गांव पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles