शेखपुरा में सोमवार को जिले के करंडे थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना अस्थावा गांव के समीप चेवाड़ा-सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चेवाड़ा से हंसापुर गांव जा रहे थे, जहां घायल हीरा कुमार की बहन ब्याही हुई है। इसी दौरान सिकंदरा की ओर से आ रहे बालू लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा पहुंचाया घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेवाड़ा पहुंचाया। घायलों की पहचान सिरारी थाना क्षेत्र के हसौढ़ी गांव निवासी रविंद्र कुमार (आनंदी पासवान के पुत्र), सन्नी कुमार (मंटु पासवान के पुत्र) और लखीसराय जिले के सिंघौल गांव निवासी हीरा कुमार (कमल पासवान के पुत्र) के रूप में हुई है। बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर चिकित्सकों ने रविंद्र कुमार और हीरा कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। करंडे थाना की पुलिस भी प्रभारी थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। प्रभारी थाना अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों में से दो युवक हीरा कुमार के दोस्त हैं।
ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में 3 युवक घायल:शेखपुरा में डायल 112 ने अस्पताल पहुंचाया, 2 हायर सेंटर रेफर