Monday, June 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सरिया में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत:प्रखंड कार्यालय के सामने दो बाइक की हुई आमने-सामने की टक्कर, दो घायल


गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड कार्यालय के सामने सोमवार को अपाची और बुलेट बाइक के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान नगर केसवारी निवासी बासदेव मंडल के रूप में हुई है। श्रीरामडीह निवासी सचिन कुमार समेत दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज गति से आ रही थीं। इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के सामने उनकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अपाची बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका टायर फट गया। वहीं, बुलेट बाइक का चैंबर भी टूट गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल जिला परिषद सदस्य अनूप पांडेय और सरिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी घायलों को इलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने बासदेव मंडल को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। इधर, सरिया थाना प्रभारी पिंकू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सड़क पर सावधानी बरतने, यातायात नियमों का पालन करने तथा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles