Monday, June 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में BJP का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन:शाहनवाज हुसैन बोले- 'नागरिक देवो भवः' के मंत्र को समर्पित रही मोदी सरकार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कटिहार में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला इकाई ने सिरसा स्थित अपने जिला कार्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। सम्मेलन का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ। जिलाध्यक्ष मनोज राय ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। शासन व्यवस्था को नागरिक केंद्रित बनाया गया सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 12 वर्ष ‘नागरिक देवो भवः’ के मंत्र को समर्पित रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लिए लंबी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शासन व्यवस्था को नागरिक केंद्रित बनाया गया है। हुसैन ने दावा किया कि इन 12 वर्षों में सरकार की हर योजना और पहल का केंद्र आम नागरिक रहा है। हुसैन ने बताया कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए अब तक 51 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, आयकर में राहत और डिजिटल सेवाओं के विस्तार को नागरिकों के जीवन को सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने में सहायक बताया। 12 सालों में कई ऐतिहासिक निर्णय और विकास कार्य देखे जिलाध्यक्ष मनोज राय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 सालों में कई ऐतिहासिक निर्णय और विकास कार्य देखे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप कटिहार में भाजपा एक मजबूत संगठन के रूप में उभरी है। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, भाजपा प्रदेश मंत्री सीमा झा, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी और जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। वक्ताओं ने मोदी सरकार की पहचान नागरिकों के जीवन को आसान बनाने, तकनीक के माध्यम से सशक्तिकरण और जनकेंद्रित सुशासन को बढ़ावा देने के रूप में बताई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles