भोजपुर में एक शख्स का शव कुएं से मिला है। छह दिन से लापता थे। परिजनों हत्या कर शव कुएं में फेंकने की आशंका जताई है। मृतक अमरेंद्र सिंह(55) विशंभरपुर गांव के रहने वाले थे। घटना चौरी थाना क्षेत्र की है। मृतक के भतीजे श्याम बाबू ने बताया कि 9 जून की सुबह चाचा घर से निकले थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। आवेदन देने के लिए थाना गए थे। वहां बोला गया कि उनकी पत्नी को बुलाइए, इसके बाद आवेदन दीजिएगा। जिसके बाद परिजन वापस घर लौट आए। अपने स्तर से परिवार के सदस्य खोजबीन कर रहे थे। इस दौरान सोमवार को बेरथ गांव के बधार स्थित कुएं में शव पड़ा मिला। कपडे और उंगली से उनकी पहचान की गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकला। शव अधिक सड़-गल जाने के कारण पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। परिजनों का विवाद से इनकार श्याम बाबू ने हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है ।हालांकि उसने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार का कोई आशंका या आरोप नहीं लगाया है। साथ ही उसने अपने चाचा के गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की दुश्मनी और विवाद की बातों से साफ इनकार किया है। घर में मचा कोहराम मृतक पांच भाइयों में तीसरे स्थान पर थे। परिवार में पत्नी गुड़िया देवी और एक पुत्र श्याम सुंदर है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी गुड़िया देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भोजपुर में कुएं में मिला लापता शख्स का शव:परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; भतीजा बोला- किसी से दुश्मनी नहीं थी