समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान बिथान इलाके के जगमोहरा निवासी अर्जुन यादव के पुत्र प्रभाकर कुमार(18) के तौर पर हुई है। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के मौजी गांव की है। मृतक के मामा संतोष यादव ने बताया कि सोमवार को दिन के करीब तीन बजे में फोर व्हीलर लेकर लेकर भाड़ा के लिए बेगूसराय निकला था। रास्ते में मालदह हाई स्कूल के पास उसकी गाड़ी और मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर उसे खदेड़ने लगा। भागते-भागते उसने अपनी बहन को फोन किया था। कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। जिसके बाद उसका भाई मौके पर पहुंची। गाड़ी में चाबी लगी हुई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों से परिवार को मिली जानकारी
संतोष यादव ने आगे बताया कि मंगलवार सुबह बांसवाड़ी की ओर शौच के लिए गए लोगों ने आम के पेड़ से लटकता हुआ शव को देखा। जिसके बाद परिवार के लोगों को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही हमलोग मौके पर पहुंचे। वहीं, ग्रामीणो का कहना है कि सोमवार शाम मैदो चौक की तरफ से वह गाड़ी लेकर आ रहा था इसी बीच ट्रैक्टर में उसने पीछे से टक्कर मार दी थी। उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। वो काफी डरा हुआ था। बोल रहा था अब उसका भाई गुस्सा करेगा। वो वहीं गाड़ी छोड़कर भाग गया था।
हत्या-सुसाइड, दोनों एंगल से जांच इस संबंध में हसनपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुनील कांत ने बताया कि हत्या और सुसाइड, दोनों एंगल से जांच की जा रही है। जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन चल रही है।

