किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत एनएच 327ई पर एक सड़क हादसा हुआ। सुखानी थाना क्षेत्र के सालगुड़ी चौक के पास ओवरब्रिज पर ओवरलोड मक्का से लदे ट्रैक्टर और सुजुकी सेलेरियो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सुखानी पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर आवाजाही को सुचारु रूप से बहाल कराया। अररिया की ओर से आ रही थी दुर्घटनाग्रस्त कार सुखानी थाना प्रभारी मन्नू कुमारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार अररिया की ओर से आ रही थी और ठाकुरगंज की तरफ जा रही थी। कार में तीन बच्चे, तीन पुरुष और दो महिलाएं सहित कुल आठ लोग सवार थे। थाना प्रभारी मन्नू कुमारी के अनुसार, इस हादसे में दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। वही घायलो के नाम और पता पुलिस के द्वारा लगाया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
किशनगंज में ओवरलोड ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत:8 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर; सिलीगुड़ी रेफर