Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में मृत्यु भोज का बहिष्कार:डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता ने सराहा, दिवंगत की याद में लगाए पौधे


पूर्णिया के मरंगा गांव में मृत्यु भोज के बहिष्कार का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। पूर्णिया नगर निगम की डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता ने इस निर्णय का स्वागत किया और दिवंगत परिजनों के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। यह फैसला वार्ड नंबर 8 निवासी ब्रज किशोर यादव के परिवार में हुई दो मौतों के बाद लिया गया। परिवार पहले से ही लंबी बीमारी के इलाज पर लाखों रुपये खर्च कर चुका था, जिससे वे आर्थिक संकट और गहरे शोक में थे। इन मौतों के बाद जब मृत्यु भोज आयोजित करने पर विचार किया जा रहा था, तब मरंगा गांव के कुछ बुद्धिजीवियों ने एक सामाजिक पंचायत बुलाई। पंचायत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब से पूरे मरंगा गांव में मृत्यु भोज का आयोजन नहीं किया जाएगा। डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता मंगलवार को शोकाकुल ब्रज किशोर यादव के परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत सदस्यों की स्मृति में उनके आंगन में दो पौधे रोपे। स्थानीय निवासियों ने डिप्टी मेयर के इस संवेदनशील कदम और परिवार के प्रति उनकी सहानुभूति की सराहना की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles