Abhishek Banerjee CID Questioning: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ बयान देने के मामले में मंगलवार को पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए. इससे पहले में विधायकों के जाली हस्ताक्षर मामले में रविवार को सीआईडी और शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तृणमूल नेता से पूछताछ कर चुका है.
बागुईआटी थाने में दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकी
पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को भी जाली हस्ताक्षर मामले में सीआईडी ने उनसे पूछताछ की थी. कथित भड़काऊ बयान देने के मामले में ठीक एक महीने पहले ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी उत्तर 24 परगना जिले के बागुईआटी थाने में सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरकार द्वारा 5 मई को दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर की गयी थी.
अभिषेक ने अमित शाह पर भी की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया था कि तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव ने चुनाव बाद की हिंसा और मतगणना प्रक्रिया पर भड़काऊ टिप्पणियां की थीं. शिकायतकर्ता का यह भी दावा है कि अभिषेक ने अपनी भड़काऊ टिप्पणियों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा था.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
27 अप्रैल और 3 मई के बीच कई बार भड़काऊ बयान देने का आरोप
सीआईडी के अधिकारी ने बताया कि यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता ने टीएमसी नेता पर 27 अप्रैल से 3 मई के बीच चुनाव से जुड़े कई कार्यक्रमों के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया.
Abhishek Banerjee CID Questioning: शिकायतकर्ता ने सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की जतायी थी आशंका
पुलिस अधिकारी ने बताया था कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जनसभाओं के दौरान की गयी कुछ टिप्पणियां उकसाने वाली थीं और उनसे सार्वजनिक व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका थी.
The post भड़काऊ बयानबाजी मामले में सीआईडी के सामने पेश हुए तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी appeared first on Prabhat Khabar.


