यूजी और पीजी के लगभग सभी पाठ्यक्रमों का सत्र नियमित नहीं रहने को लेकर पहले से सवालों के घेरे में रही रांची यूनिवर्सिटी अब अपने ही परीक्षा कैलेंडर को पालन करने में विफल रही है। बेसिक और पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स के सेशन में सुधार को लेकर हाल ही में रजिस्ट्रेशन, परीक्षा और रिजल्ट से संबंधित कैलेंडर जारी किया गया था, लेकिन जमीनी स्थिति यह है कि कैलेंडर के अनुसार न तो समय पर परीक्षा हो रही है और न ही परिणाम घोषित हो रहे हैं। बेसिक नर्सिंग के 4 और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के 2 बैच के अलग-अलग स्तर पर लगभग 12 हजार से अधिक छात्र फंसे हुए हैं। मंगलवार को स्टूडेंट्स समस्याओं को लेकर आरयू मुख्यालय पहुंचे और परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार सिंह व कुलसचिव डॉ. राजकुमार शर्मा से मिलकर कर लंबित रिजल्ट, रजिस्ट्रेशन में विलंब से अवगत कराया। छात्र बोले- परीक्षा व रिजल्ट के लिए लगा रहे चक्कर छात्रों ने कहा कि आरयू में दाखिला लेने के बाद उनका भविष्य अधर में लटक गया है। परीक्षा और परिणाम के लिए बार-बार विश्वविद्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। नर्सिंग सेकेंड और थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा अप्रैल में हुई थी, लेकिन दो महीने बाद भी परिणाम घोषित नहीं किया गया है। लोक भवन के आदेश के अनुसार परीक्षा समाप्त होने के एक माह के अंदर रिजल्ट जारी करना है, जिसमें विवि विफल रहा है। 15 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी करने का दिया भरोसा परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार सिंह ने छात्रों को बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में विलंब हुआ है। संबंधित केंद्रों को रिमाइंडर भेजा गया है। अपने स्तर से लगातार प्रयास कर रहे हैं। 15 दिनों के भीतर परिणाम जारी करने का भरोसा भी छात्रों को दिया। साथ ही कहा कि रजिस्ट्रेशन हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। हालांकि संबंधित विभाग को रजिस्ट्रेशन के लिए शीघ्र पत्र लिखूंगा।
आईसीयू में नर्सिंग एजुकेशन… 6 बैच के 12 हजार स्टूडेंट्स अटके, परीक्षा कैलेंडर भी फेल