Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

3°C तक बढ़ा रांची का तापमान:रांची सहित 6 जिलों में आज बारिश के आसार, 18-22 जून तक कुछ जिलों में बारिश


झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 जून से 22 जून के बीच राज्य के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय होगा और तेज हवा, वज्रपात तथा रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए रांची समेत 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश होने के संकेत हैं। वहीं 17 जून को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, सरायकेला, रामगढ़ और बोकारो में हल्की बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में बढ़ोतरी से बढ़ी गर्मी मानसून के दो दिनों तक कमजोर रहने के कारण राज्य में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रांची में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि जमशेदपुर में 39.4 डिग्री, बोकारो में 39.2 डिग्री और चाईबासा में 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मेदिनीनगर का तापमान तो 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रांची में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई। दिन में तेज धूप के कारण सड़कों और बाजारों में दोपहर के समय भीड़ कम नजर आई। बारिश की कमी से बढ़ा उमस राजधानी रांची में बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। बिजली कटौती वाले इलाकों में स्थिति और भी खराब हो गई है, जहां बच्चों और बुजुर्गों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में वायरल फीवर और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि कोल्हान क्षेत्र में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना कम है, जिससे गर्मी और उमस बनी रहेगी। ठनका गिरने से दो की मौत इस बीच राज्य में वज्रपात की घटनाएं भी सामने आई हैं। जामताड़ा के अंबा गांव में ठनका गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि बंदगांव में 16 वर्षीय युवक की जान चली गई। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने को कहा है। खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है। विभाग के अनुसार, 18 जून से राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles