केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बुधवार को जमुई पहुंचे। वे यहां विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों, विपक्ष की राजनीति और देश के विकास के मुद्दों पर अपनी बात रखी। चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल क्रांति और निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियों के कारण भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि विकास योजनाओं का सीधा लाभ जिलों और गांवों तक पहुंच रहा है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए सरकार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। राहुल गांधी अपने मन में कुछ भी मान सकते हैं – चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 2029 के चुनावों और विपक्ष की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने मन में कुछ भी मान सकते हैं, लेकिन सोचने की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब तक विपक्ष मेहनत नहीं करेगा, अपनी गलतियों को नहीं सुधारेगा और कमियों से सीखकर आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक एनडीए जीतता रहेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और जनता का नीतियों पर विश्वास है, वहीं विपक्ष टूटा हुआ है। ”विपक्ष को 30-40 सालों तक वापसी करने में मुश्किल होगी” पासवान ने विपक्ष की एकजुटता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वे चुनाव हारते हैं तो इंडिया गठबंधन को लेकर एक कमरे में बैठ जाते हैं, फिर चुनाव आते ही अलग हो जाते हैं। उन्होंने ममता बनर्जी का उदाहरण देते हुए कहा कि आज वे उन्हें गले लगा रहे हैं, जबकि हफ्ता भर पहले बंगाल में जाकर उनकी आलोचना कर रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि महत्वाकांक्षी दलों का यह गठबंधन अपनी गलतियों से नहीं सीखेगा और विपक्ष को 30-40 सालों तक वापसी करने में मुश्किल होगी। किसी भी तरह के अलगाववाद का समर्थन नहीं करते – केंद्रीय मंत्री समाजवादी पार्टी के नेता जावेद अली द्वारा हिंदुओं को लेकर दिए गए कथित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी प्रकार की कट्टरपंथी सोच समाज में विभाजन पैदा करती है। उन्होंने कहा कि चाहे कट्टरपंथी हिंदू विचारधारा हो या किसी अन्य समुदाय की उग्र सोच, वह किसी भी तरह के अलगाववाद का समर्थन नहीं करते। अंतिम निर्णय एनडीए के केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा लिया जाएगा उन्होंने कहा कि सरकार का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” है तथा विकसित भारत का लक्ष्य सभी वर्गों की भागीदारी से ही पूरा हो सकता है। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में गायत्री मंत्र को अनिवार्य किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह संबंधित सरकार का निर्णय है, लेकिन उनका ध्यान शिक्षा को बेहतर बनाने, गांव-गांव तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने और गरीब बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। वहीं, 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि लोजपा (रामविलास) चुनाव लड़ने की इच्छुक है और संगठन विस्तार का कार्य चल रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय एनडीए के केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने पर गंभीरता से काम कर रही है।
'भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल':जमुई पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह