Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में RJD का प्रदर्शन:बढ़ते अपराध, महंगाई-बेरोजगारी पर सरकार को घेरा, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल


बिहार में बढ़ते अपराध, महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक के समीप एक दिवसीय धरना दिया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस धरना कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के साथ शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों का समर्थन किया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष संजय कुमार बिंद और धरना प्रभारी पी.के. चौधरी ने किया। मुख्य प्रभारी के रूप में आकाशदीप मौजूद रहे। बिहार में अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बिहार में अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है, जबकि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। मुख्य प्रभारी आकाशदीप ने धरना को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और बढ़ती महंगाई ने गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। इसके साथ ही राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और हत्या, लूट तथा अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आकाशदीप ने हाल ही में मुजफ्फरपुर में एक स्वर्ण व्यवसायी की दिनदहाड़े हत्या की घटना का उल्लेख करते हुए इसे राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का स्पष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस तक सुरक्षित नहीं है, जो सरकार की प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles