Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में सड़क हादसा, 3 किशोर की मौत:अनियंत्रित बाइक खाई में पलटी, बाजार में मछली खरीदने जाते समय एक्सीडेंट


नालन्दा में आज एक सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई और तार के पेड़ से जा टकराई। इस कारण तीनों की जान गई है। तीनों के सिर में चोट लगी थी। ये साथ में मछली खरीदने के लिए जा रहे थे। घटना तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा पुल के पास की है। बता दें कि गंगा विगहा पुल के पास टर्निंग पर बाइक अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी, जहां तार के पेड़ से तीनों किशोर जा टकराए। हेड इंजरी के वजह से एक-एक कर तीनों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से दोनों गांव में मातम पसरा हुआ है। बाजार से मछली खरीदने जा रहे थे तीनों दोस्त परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, घर में नानी के श्राद्ध कर्म का कार्यक्रम था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद तीनों किशोर बाइक पर सवार होकर तेल्हाड़ा बाजार मछली खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान गंगा बिगहा पुल के पास बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा। बाइक सीधे खाई में जा गिरी और वहां मौजूद ताड़ के पेड़ से बेहद जोरदार ढंग से टकरा गई। हादसे का शिकार हुए तीनों मृतकों की पहचान जहानाबाद के घोषी के सैदपुर गांव के रहने वाले 14 साल के अंकुश कुमार, जो फ़िलहाल नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। तेल्हाड़ा के कोठरी गांव के रहने वाले 14 साल के तन्नू कुमार और 16 साल के सन्नी कुमार के रुप में हुई है। अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद तीनों को खाई से निकाला। अंकुश कुमार की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल तन्नू और सन्नी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरुआती इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर किया गया। परंतु, जख्म इतने गहरे थे कि दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अजित कुमार टिंकू और सहायक थानाध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया कि हादसा बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की वजह से हुआ है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles