Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मंत्री अग्निमित्रा पॉल का ऐलान- बंगाल के स्कूलों में 30 मिनट योग, पश्चिम बंगाल दिवस में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

मंत्री अग्निमित्रा पॉल का ऐलान- बंगाल के स्कूलों में 30 मिनट योग, पश्चिम बंगाल दिवस में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Agnimitra Paul Daily Yoga Sessions in Schools: पश्चिम बंगाल में स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गयी है. शुभेंदु अधिकारी सरकार की कैबिनेट मंत्री अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul) ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार अब पश्चिम बंगाल के सभी स्कूलों में प्रतिदिन योग सत्र (Daily Yoga Session) शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है.

रोजाना आधा घंटा योग की मुख्यमंत्री से अनुमति लेगी कैबिनेट

21 जून को मनाये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2026) से ठीक पहले बिधाननगर नगर निगम के सहयोग से आयोजित एक भव्य योग कार्यक्रम में 6 स्कूलों के बच्चों के साथ मंत्री अग्निमित्रा पॉल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी ने भी हिस्सा लिया.

Agnimitra Paul Daily Yoga Sessions in Schools: एकाग्रता और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

मंत्री ने कहा कि योग विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए बेहद जरूरी है. इससे बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है. अग्निमित्रा पॉल ने कहा- योग केवल एक दिन (21 जून) की चीज नहीं है. हम स्कूलों में इसे स्थायी रूप से लागू करने के लिए मुख्यमंत्री से औपचारिक अनुमति लेंगे. योजना है कि जब बच्चे स्कूल आएं, तो पहला आधा घंटा सिर्फ योग के लिए ही रखा जाए. बच्चे बंगाल और देश का भविष्य हैं, उनका स्वस्थ रहना पहली प्राथमिकता है.

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल दिवस पर कोलकाता में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 नौका पर योग करेंगे लोग

बंगाल दिवस पर 20 जून को कोलकाता आ रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस (West Bengal Day) समारोह में शामिल होने कोलकाता पहुंच रहे हैं. इसके अगले दिन यानी 21 जून को पीएम मोदी कोलकाता में ही आयोजित होने वाले भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

योग दिवस से पहले पूरे बंगाल में ‘महा-स्वच्छता अभियान’

स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी और अग्निमित्रा पॉल ने संयुक्त रूप से बताया कि 21 जून के मुख्य कार्यक्रम से पहले पूरे राज्य में कई गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गयी है. इसके तहत स्कूलों के विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, बुजुर्गों और आम जनता की भागीदारी के साथ राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान (Swachhata Abhiyan) चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी ने कोलकाता में किया 18,680 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, बंदरगाह व रेल ढांचे होंगे मजबूत

पश्चिम बंगाल आ रहे हैं पीएम मोदी, पश्चिम बंगाल दिवस व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में होंगे शामिल

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles