गयाजी में एक 30 साल की महिला की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। मृतक महिला की पहचान निमसर गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार की 30 साल की पत्नी संगीता कुमारी के रूप में की गई है। घटना अलीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निमसर गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अलीपुर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब शव को देखा, तो महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, जिससे यह साफ जाहिर हो रहा था कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने सबूत किए इकट्ठा मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। FSL की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और वहां से फिंगरप्रिंट्स व अन्य वैज्ञानिक सबूत इकट्ठा किए, ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया है। बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे, संदिग्ध हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी (DSP) सुशांत कुमार चंचल और अलीपुर थाना के दरोगा राम शुभग सिंह भारी पुलिस बल के साथ निमसर गांव पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और शक के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि शुरुआती जांच को देखकर यह साफ तौर पर हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस इस घटना के पीछे की वजहों को जानने के लिए हर मुमकिन एंगल आपसी रंजिश या पारिवारिक विवाद से जुड़े कड़ी की जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस बहुत जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज देगी।


