Rachna Banerjee on TMC Split: पश्चिम बंगाल में 15 साल तक सत्ता में रहने वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस में इस वक्त जो भूचाल आया हुआ है, उसने पूरे देश की राजनीति को हिलाकर रख दिया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 लोकसभा सांसदों के पाला बदलने और नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय के ऐलान के बाद से रोज नये बयान आ रहे हैं. बांग्ला फिल्मों की बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री और हुगली (Hooghly) से तृणमूल कांग्रेस की सांसद रचना बनर्जी (Rachna Banerjee) ने महा-विद्रोह पर पहली बार मुंह खोला है.
दीदी के बिना टीएमसी का कोई वजूद नहीं : रचना
बांग्ला टेलीविजन चैनल पर प्रसारित रियलिटी शो ‘दीदी नंबर 1’ से बंगाल के घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली रचना बनर्जी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी (दीदी) सिर्फ एक नेता नहीं, जन-आंदोलन हैं. तृणमूल कांग्रेस के भीतर या बाहर, कोई भी दीदी के खिलाफ बगावत करने की सोच भी नहीं सकता. जो लोग आज पार्टी से अलग रास्ता चुन रहे हैं, वे यह भूल रहे हैं कि उनका राजनीतिक वजूद दीदी की बदौलत ही है.
Rachna Banerjee on TMC Split: जनता का भरोसा सिर्फ ममता बनर्जी पर
रचना बनर्जी ने दावा किया कि बंगाल की आम जनता आज भी सिर्फ और सिर्फ ममता बनर्जी के चेहरे और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा करती है. पार्टी के भीतर कुछ नेताओं की महत्वाकांक्षा से जमीनी स्तर पर तृणमूल का जनाधार कम नहीं होने वाला है.
इसे भी पढ़ें : गुमनाम पार्टी एनसीपीआई कैसे रातोंरात बन गयी 20 सांसदों वाली पार्टी? पढ़ें पूरी कहानी
अभिषेक बनर्जी पर कार्रवाई पर भी बोलीं रचना
रचना बनर्जी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ईडी और सीआईडी की मैराथन पूछताछ का सामना कर रहे हैं. उनके घर पर आधी रात को छापेमारी हुई. इस संकट के बीच काकोली घोष दस्तीदार और सुदीप बंद्योपाध्याय जैसे वरिष्ठ नेता बागी हो गये हैं, तो रचना बनर्जी सरीखी नयी पीढ़ी की सेलिब्रिटी ममता बनर्जी के साथ वफादारी दिखाने के अभियान में जुटी हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बगावत की आग को रोक पायेगी ‘दीदी नंबर 1’ की हुंकार?
कोलकाता में टीएमसी नेता सौगत रॉय बागियों को ‘गद्दार’ बता रहे हैं, तो दिल्ली में बागी गुट खुद को असली तृणमूल बताकर नयी पहचान (कलम की निब) के साथ आगे बढ़ रहा है. ऐसे जटिल मोड़ पर रचना बनर्जी का यह कहना कि दीदी के खिलाफ कोई विद्रोह सफल नहीं हो सकता, यह दर्शाता है कि ममता कैंप अभी हार मानने को तैयार नहीं है.
इसे भी पढ़ें
आसान नहीं तृणमूल सांसदों का दलबदल! सांसदों की बगावत में बाधा बनेगा कानून
ममता बनर्जी के हाथ से निकल गयी तृणमूल! 20 सांसदों ने TMC का इस पार्टी में कर दिया विलय
टीएमसी में बगावत पर वर्ल्ड मीडिया ने लिखा- अदम्य योद्धा का दुखद राजनीतिक अंत
The post टीएमसी में संग्राम के बीच रचना बनर्जी ने तोड़ी चुप्पी- दीदी के खिलाफ बगावत की सोच भी कैसे सकते हैं appeared first on Prabhat Khabar.

