फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल शिक्षक गिरफ्तार:मोतिहारी में पताही पुलिस ने घर से दबोचा, डॉक्यूमेंट जांच के दौरान खुलासा

Date:


मोतिहारी में पताही थाना पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर बहाल एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फेनहारा थाना क्षेत्र के मनकरवा गांव में छापेमारी कर आरोपी शिक्षक सुबोध कुमार सिंह को उसके घर से दबोचा। वह निगरानी विभाग द्वारा दर्ज एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। निगरानी विभाग के डीएसपी गोपाल कृष्ण के आवेदन पर पताही थाना में कांड संख्या 120/23 दर्ज किया गया था। आरोप है कि सुबोध कुमार सिंह ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर शिक्षक की नौकरी हासिल की थी। वर्ष 2010 में उसकी नियुक्ति प्रखंड के गोनाही पंचायत में पंचायत शिक्षक के रूप में हुई थी। वह प्राथमिक विद्यालय मुजिया में कार्यरत था। प्रमाण पत्र सत्यापन के दौरान खुलासा निगरानी विभाग के प्रमाण पत्र सत्यापन अभियान के दौरान सुबोध कुमार सिंह के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में उसके प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए, जिसके बाद उसके खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। मामला सामने आने के बाद से वह लगातार फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। आरोपी को घर से किया गया गिरफ्तार पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कराने में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dismantling Kashmir, Jammu factions was important: Irfan Pathan | Cricket News

Irfan Pathan (IANS Photo) The first thing that...

Siddhant Chaturvedi Manifests A Yuvraj Singh Biopic: “The World Needs To Know His Story”

Siddhant Chaturvedi, who is currently in the spotlight for...

LIVE: South Korea convicts ex-President Yoon Suk Yeol for insurrection | News

blinking-dotLive updatesLive updates, Former President Yoon Suk Yeol sentenced...
Join Us WhatsApp