Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे

कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे

कोलकाता से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट

Tram service: कोलकाता की ऐतिहासिक धरोहर ट्राम को फिर से रफ्तार मिलने जा रही है. पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार ने कोलकाता की ऐतिहासिक ट्राम सेवा को फिर से पुनर्जीवित करने और आधुनिक बनाने की योजना की घोषणा की है. परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने पुष्टि की है कि पुराने और खराब हो चुके डिब्बों की मरम्मत की बजाय, ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर विदेशों से हल्के और आधुनिक ट्राम मंगाने पर विचार किया जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया की तरह कोलकाता में भी आधुनिक ट्राम

पश्चिम बंगाल सरकार विदेश से कोलकाता में ट्राम लाने के बारे में सोच रही है. पश्चिम बंगाल सरकार विदेश से ट्राम लाने की योजना बना रही है. परिवहन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, इस बात पर गौर किया जा रहा है कि क्या ऑस्ट्रेलिया की तरह कोलकाता में भी हल्के और आधुनिक ट्राम चलाये जा सकते हैं.

ट्राम को हटाने का कोई सवाल ही नहीं उठता

परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि ट्राम को हटाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है, बल्कि कोलकाता की ऐतिहासिक धरोहर ट्राम को हम फिर से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करेंगे. ममता सरकार में ”मरण शैया” पर जा चुकी ट्राम सेवा को फिर से खड़ा करने का प्रयास करूंगा. ट्राम अभी केवल दो रूटों पर चल रही हैं. हम सर्वे करेंगे यह देखना चाहते हैं कि और किन रूटों पर ट्राम चलाना संभव हो सकता है.

कभी केवल दो रूटों पर चल रही है ट्राम

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की घोर लापरवाही के कारण डिपो में पड़े कई ट्राम नष्ट हो चुकी हैं. उन ट्रामों को वापस सड़क पर नहीं लाया जा सकता. इनकी मरम्मत में काफी खर्च आयेगा. ऐसे में विकल्प के तौर पर हल्के और आधुनिक ट्राम की खरीद पर विचार किया जा रहा है. परिवहन मंत्री श्री सिंह ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से कुछ ऑफर आये थे. हम उनसे चर्चा करेंगे. कोलकाता में ट्राम को फिर से जीवंत करने के लिए काम कर रहा हूं, इसका सर्वे कार्य जल्द शुरू होगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मतला से खिदिरपुर तक फिर चलेगी ट्राम

कोलकाता की 153 साल पुरानी ट्राम वास्तव में वर्तमान में लगभग ठप है. कोलकाता में केवल दो मार्गों एस्प्लेनेड से श्यामबाजार मार्ग और एस्प्लेनेड-गरियाहाट मार्ग पर ट्राम चलती है. परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार, एस्प्लेनेड-खिदिरपुर उन मार्गों में से एक है जहां नयी सरकार फिर से ट्राम चलाने पर विचार कर रही है.

Also Read: कोलकाता को मिलेगा दूसरा एयरपोर्ट, बेहाला में शुरू हुआ सर्वेक्षण

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles