केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गयाजी में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान बिहार में एनकाउंटर से जुड़े सवालों का जवाब दिए बिना वो चले गए। इससे पहले, मंत्री नित्यानंद राय ने मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बात की। उन्होंने इन 12 साल को देश के विकास, गरीब कल्याण और सुशासन का स्वर्णिम अध्याय बताया। राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान बनाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का सशक्तिकरण रहा है। राय के अनुसार, पिछले 12 साल में देश की सीमाएं अधिक सुरक्षित हुई हैं, अर्थव्यवस्था मजबूत बनी है और तकनीक का विस्तार गांव-गांव तक पहुंचा है। 21वीं सदी भारत की होगी मंत्री ने स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणी का उल्लेख करते हुए कहा कि 21वीं सदी भारत की होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को भारत की प्रमुख आर्थिक शक्तियों में शामिल होने का श्रेय दिया। आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की नीति की सराहना करते हुए राय ने कहा कि अब आतंकी हमलों का जवाब निर्णायक कार्रवाई से दिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि सेना ने अपने साहस और पराक्रम से देश की सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान की है और गरीब कल्याण योजनाओं के तहत करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सरकार सफल रही है। करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के घर मिले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं, जबकि 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। जनधन खातों, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और हर घर जल जैसी योजनाओं ने आम लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया है। किसानों के हित में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि बजट में ऐतिहासिक वृद्धि की गई है और किसानों को सस्ती दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन, मिथिला मखाना को जीआई टैग मिलने और पूसा कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने को उन्होंने राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए राय ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है। मेडिकल कॉलेजों और एम्स संस्थानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ा है। ग्रामीण सड़कों के निर्माण में तेजी आई महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए जनधन खाते, सुकन्या समृद्धि योजना और मुद्रा ऋण जैसी योजनाएं प्रभावी साबित हुई हैं। वहीं, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप और डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर लागू किया गया है। बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर बोलते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे परियोजनाओं, पटना मेट्रो और ग्रामीण सड़कों के निर्माण में तेजी आई है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में विकास काम को नई गति मिली है और आने वाले साल में बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।
मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था मजबूत बनी- नित्यानंद राय:केंद्रीय मंत्री बोले- करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के घर मिले; लोगों को मुफ्त में राशन मिल रहा