Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्व सांसद आनंद मोहन 20 जून को गयाजी आएंगे:समर्थकों-कार्यकर्ताओं में उत्साह; महायज्ञ में भाग लेंगे-पूजा-अर्चना करेंगे


पूर्व सांसद आनंद मोहन 20 जून को गयाजी पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। गुरुवार को मानपुर में एक निजी होटल में मानपुर के उप प्रमुख धर्मेंद्र सिंह उर्फ डुल सिंह ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उप प्रमुख धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सैकड़ों गाड़ी के काफिले के साथ हजारों कार्यकर्ता गया-जहानाबाद सीमा पर आनंद मोहन का स्वागत करेंगे। उनके आगमन को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में उनके बयानों ने बिहार की राजनीति में नई चर्चाएं पैदा की हैं। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आनंद मोहन के स्वागत की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं। गया-जहानाबाद सीमा से एक भव्य काफिले के साथ उन्हें गया लाया जाएगा। चाकंद के पास कंचनपुर गांव में भी उनके सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। इसके बाद वे मानपुर स्थित देवरानी द्वार होटल पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक मुद्दों और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी। महायज्ञ में भाग लेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे दोपहर बाद आनंद मोहन वजीरगंज स्थित मुक्ता होटल एंड रिसोर्ट पहुंचेंगे। यहां उनके सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों के समर्थक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके बाद वे पहाड़पुर गांव जाकर महायज्ञ में भाग लेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। बता दें कि आनंद मोहन इन दिनों बिहार की राजनीति में लगातार चर्चा में हैं। उनकी पत्नी लवली आनंद वर्तमान में शिवहर से सांसद हैं, जबकि उनके बेटे चेतन आनंद नवीनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके बावजूद आनंद मोहन लगातार सत्तारूढ़ दल जदयू के कुछ नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने हाल के दिनों में पार्टी के भीतर टिकट वितरण और मंत्री पदों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे बिहार की राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles