Thursday, June 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में किशोरी ने लगाई फांसी:घर में अकेली थी, लकड़ी की बल्ली से फंदे के सहारे लटकी मिली, डिप्रेशन की आशंका


सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलकाहा गांव के वार्ड संख्या-17 में गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान फूलकाहा निवासी वीरेंद्र यादव की पुत्री अम्बिका कुमारी (17) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह घर के सभी सदस्य मूंग तोड़ने के लिए खेत गए थे। घर से निकलने से पहले अम्बिका की मां ने उसे घर पर रहकर भोजन तैयार करने के लिए कहा था। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य खेत चले गए। जब उसकी मां वापस घर लौटी तो घर के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद नहीं, बल्कि सटा हुआ मिला। लकड़ी की बल्ली से फंदे के सहारे लटकी हुई थी
काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर दरवाजा खोलकर देखा गया तो अम्बिका कमरे की लकड़ी की बल्ली से फंदे के सहारे लटकी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार अम्बिका तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी दो बड़ी बहनें हैं। उसकी अचानक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष उदय कुमार पुलिस पदाधिकारी एस.एन. पाठक एवं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles