Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया को मिला पहला एसएसपी:डॉक्टर से IPS बने डॉ. शौर्य सुमन होंगे वरीय पुलिस कप्तान, स्वीटी सहरावत का ट्रांसफर


बिहार में गुरुवार देर रात बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुए हैं। बिहार सरकार ने 21 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया है। 11 जिलों के DM बदले गए हैं। वहीं, पूर्णिया के एसएसपी के तौर पर डॉ. शौर्य सुमन की नियुक्ति हुई है। पूर्णिया के पहले एसएसपी होंगे। एसपी स्वीटी सहरावत का तबादला पटना के विशेष शाखा में बतौर पुलिस अधीक्षक के तौर पर किया गया है। सीमांचल के सबसे महत्वपूर्ण जिलों में शुमार पूर्णिया की कमान अब ऐसे अधिकारी के हाथों में होगी, जिन्होंने डॉक्टर से आईपीएस बनने तक का सफर तय किया है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। डॉ. शौर्य सुमन बिहार कैडर के 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से झारखंड से आने वाले शौर्य सुमन ने एमबीबीएस की पढ़ाई की और डॉक्टर के रूप में करियर शुरू किया। बाद में उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा में प्रवेश किया। उनकी पहचान एक तेज-तर्रार, तकनीकी समझ रखने वाले और जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारी के रूप में रही है। पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने कई जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी अलग छाप छोड़ी। बेतिया के एसपी रह चुके हैं डॉ. शौर्य सुमन डॉ. शौर्य सुमन इससे पहले जमुई के पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर चुके हैं। बाद में उन्हें पश्चिम चंपारण यानी बेतिया का एसपी बनाया गया, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण, संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई और पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए कई पहल की। उनकी कार्यशैली को लेकर पुलिस विभाग में काफी चर्चा रही है। यही वजह है कि अब उन्हें सीमांचल के अहम जिले पूर्णिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वीटी सहरावत के कार्यकाल को सराहा वहीं, निवर्तमान एसपी स्वीटी सहरावत के कार्यकाल को भी जिले में काफी सराहा गया। उनके नेतृत्व में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान, अपराधियों पर कार्रवाई और जनसरोकार आधारित पुलिसिंग को मजबूती मिली। आम लोगों के बीच उनकी सक्रियता और सख्त प्रशासनिक छवि की चर्चा होती रही है। पूर्णिया और आसपास के सीमांचल क्षेत्र में भूमि विवाद, साइबर अपराध, नशा तस्करी, सड़क अपराध और कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती मानी जाती है। ऐसे में लोगों की निगाहें अब नए एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन पर टिकी हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles