समस्तीपुर के टांरा चौक स्थित अस्पताल परिसर में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधाररहा। इस कैंप में 150 से अधिक मरीज की निशुल्क जांच कर उनके बीच दवा का वितरण किया गया। साथ ही उचित परामर्श भी दिया गया। इस कैंप में हृदय रोग, छाती, पेट, फेफड़ा, डायबिटीज और गठिया रोग से संबंधित बीमारियों के मरीज ज्यादा पहुंचे। मौके पर शहर के जाने-माने डाक्टर सुनील कुमार मैं अपनी टीम के साथ एक-एक कर मरीजों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर के दौरान मेडिकल टीम की ओर से मरीजों का ब्लड प्रेशर और शुगर टेस्ट भी नि:शुल्क किया गया। मौके पर डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि उनकी टीम की ओर से समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाता है, ताकि स्टंप के माध्यम से वैसे लोगों का उपचार संभव हो सके, जो घर और अस्पताल की दूरी की वजह से अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह साथ ही जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं, वह अपना उपचार समुचित रूप से नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों पर फोकस कर उन्हें मेडिकल सुविधा दी जाती है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने और गंभीर बीमारियों के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश सिंह (व्यवस्थापक), शिव शंकर कुमार, संजीत सिंह, दीपक कुमार , शक्ति कुमार सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समस्तीपुर में लगा मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैंप:150 मरीजों का हुआ टेस्ट, फ्री में बांटी गई दवा