Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में दो पक्षों के बीच मारपीट:भतीजे ने तलवार से चाचा की गर्दन पर किया वार, बचाने आई चचेरी बहन पर भी जानलेवा हमला


पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में केले का पेड़ काटने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्साए भतीजे ने धारदार तलवार से अपने ही चाचा की गर्दन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची चचेरी बहन को भी नहीं बख्शा गया और उस पर भी जानलेवा हमला किया गया। घायल की पहचान फूलपुर गांव निवासी स्व. तजम्मुल मो. हुसैन (45) के रूप में हुई है। वहीं उनकी बेटी फरहत जहां (18) भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुई है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घर के पास लगे केले के पेड़ को काटने को लेकर चाचा-भतीजे के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान भतीजा मो. नौशाद अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ हथियार लेकर पहुंच गया। आरोपियों ने मो. हुसैन को घेर लिया और धारदार तलवार से उनकी गर्दन पर वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जब मो. हुसैन पर हमला किया जा रहा था, तब उनकी बेटी फरहत जहां अपने पिता को बचाने के लिए बीच में आ गई। हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी पक्ष घर में ताला लगा कर भागे पिता-बेटी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी पक्ष के लोग घरों में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। सूचना मिलते ही डगरूआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles