सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। यह घटना शिवनगर रेलवे फाटक के समीप हुई, जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के मौदह निवासी जय मंगलदास के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। लोगों ने चालक को निकालने का प्रयास किया घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। रीगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रीगा की प्रभारी थाना अध्यक्ष रिया कुमारी ने इस संबंध में बताया कि ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।
सीतामढ़ी में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत:शिवनगर रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा,अनियंत्रित होकर पलटा