खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसारपुर स्थित गंडक नदी में डूबने से एक युवती की मौत हो गई। गुरुवार शाम हुई इस घटना के बाद शुक्रवार दोपहर नदी से युवती का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र उत्तरी पंचायत के सबलपुर टोला, वार्ड संख्या-11 निवासी रामाशीष पासवान की 21 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, मुस्कान कुछ दिन पहले अपनी बीमार नानी की देखभाल के लिए संसारपुर आई थी। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को मुस्कान गंडक नदी में स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह संसारपुर घाट के समीप नदी में एक शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 1 साल पहले हुई थी शादी परिजनों ने बताया कि मुस्कान की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व बछौता पंचायत में हुई थी। वह कुछ समय पहले मायके आई थी। इसी दौरान नानी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर वह संसारपुर पहुंची थी। मोरकाही थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष उदयशंकर प्रसाद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
खगड़िया में युवती की गंडक नदी में डूबने से मौत:नानी की देखभाल के लिए संसारपुर आई थी,पुलिस ने शव को बाहर निकाला