Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अनियंत्रित ट्रैक्टर टेम्पू के ऊपर चढ़ा, एक की मौत:पूर्णिया में 4 लोग घायल, धमदाहा की ओर से मक्का लेकर आ रहा था


पूर्णिया में शुक्रवार शाम को पूर्णिया-धमदाहा स्टेट हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सामने से आ रही टेम्पू को टक्कर मार दी। जिससे टेम्पू सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर धमदाहा की ओर से मक्का लेकर पूर्णिया की ओर आ रहा था, तभी काझा कोठी आरा मिल के समीप अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेम्पू को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर – टेम्पू वाहन के ऊपर चढ़ गया, जिससे वाहन दबकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे सड़क जाम हो गई। लोगों की सूचना पर केनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसा काझा कोठी स्थित आरा मिल के पास शाम करीब 6 बजे हुई। हादसे की मौके आई 3 तस्वीरें देखीए…
एक व्यक्ति की मौत, 4 लोग घायल मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ लक्ष्मण राम (42) निवासी हाटबाड़ी वार्ड संख्या-11, काझा कोठी के रूप में हुई है, जबकि पूनम कुमारी (35) और रंजू देवी (50) सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की वजह से स्टेट हाईवे पर कुछ देर तक यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा केनगर थाना प्रभारी ए.के अजनबी ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, घायलों का इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है। के०नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने और वाहनों की गति पर नियंत्रण सुनिश्चित करने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles