बच्चा चोर की अफवाह पर युवक की पिटाई:कोडरमा में भीड़ ने घेरकर की मारपीट, पुलिस ने बताया मानसिक रूप से विक्षिप्त

Date:


कोडरमा जिले में बच्चा चोर होने की अफवाह के चलते एक अज्ञात युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। मामला कोडरमा-गिरिडीह बॉर्डर पर स्थित पपलो पंचायत के नावाडीह (बेको) गांव का है। बुधवार शाम एक अनजान युवक गांव में घूमता नजर आया। ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उसे रोककर पूछताछ शुरू की गई। युवक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा था, जिससे लोगों का शक गहरा गया। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने उसे बच्चा चोर बताकर मारपीट शुरू कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन भीड़ के आगे उनकी एक नहीं चली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल घटना के दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने युवक का वीडियो बनाकर उसे ‘बच्चा चोर’ बताते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही मरकच्चो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराकर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर मारपीट के निशान थे। उसे तत्काल अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है। पूछताछ में वह अपना सही पता या पहचान स्पष्ट रूप से नहीं बता सका। पुलिस की अपील- कानून हाथ में न लें राज्य के विभिन्न जिलों में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। इसी के कारण कई जगहों पर निर्दोष लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत स्थानीय थाने को दें। स्वयं कानून हाथ में न लें। थाना प्रभारी ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय सतर्कता बरतें और प्रशासन को सहयोग करें। फिलहाल युवक को इलाज के बाद छोड़ दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp