खगड़िया के परबत्ता में भरतखंड थाना क्षेत्र के ड्योढ़ी भरतखंड गांव में गुरुवार देर रात आग लगने से तीन परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद सौढ दक्षिणी पंचायत की मुखिया विनिता देवी और उनके प्रतिनिधि राजेश कुमार मंडल ने पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाई। शुक्रवार शाम मुखिया ने प्रभावित परिवारों को पॉलिथीन, राशन सामग्री और 11-11 सौ रुपये नकद सहायता राशि वितरित की। यह अग्निकांड शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। आग ने मिथुन कुमार, मोहन कुमार और आशा देवी के घरों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। घरों में रखा नकद, अनाज, कपड़े, फर्नीचर और दैनिक उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएं जलकर राख हो गईं। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरों का सारा सामान जल चुका था। अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर थे। मुखिया विनिता देवी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई। पीड़ित परिवारों ने सहायता मिलने पर मुखिया का आभार व्यक्त किया। मुखिया विनिता देवी ने बताया कि पंचायत स्तर पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अंचल अधिकारी को घटना की सूचना देकर आपदा राहत कोष से भी सहायता दिलाने की मांग की है। मुखिया ने प्रभावित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने कहा कि उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को नुकसान का आकलन करने के आदेश दिए हैं और जल्द ही सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
ड्योढ़ी भरतखंड में अग्निकांड में तीन घर जलकर राख:मुखिया ने पीड़ितों की सहायता की, प्रशासन से मुआवजे की मांग