गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी एनएच 27 पर एक सड़क हादसा हुआ। यहां एक बिरहा पार्टी से भरे ऑटो को नीलगाय ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। अन्य छह लोगों को हल्की चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं। बरात समारोह से कार्यक्रम कर लौटने के दौरान हादसा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी बिरहा गायक जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू विशुन में एक बरात समारोह में अपना सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, सभी कलाकार सुबह के समय एक ऑटो में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो बंजारी के पास एनएच 27 पर पहुंचा, सामने से आई एक नीलगाय ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 4 कलाकारों को सिर, हाथ और पैर में चोटें स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में चार कलाकारों को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी थी। गंभीर रूप से घायलों में यूपी के कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी योगेंद्र यादव (रामअवध यादव के बेटे), बंगाली पट्टी बंजरिया निवासी संतोष यादव (रामानंद यादव के बेटे) और कुबेर स्थान जंगल सिसवा बाजार निवासी अब्दुल मजीद (मो. शहीद के बेटे) शामिल हैं। अन्य घायलों में सिसवा गांव निवासी सुभाष भर और मेठू राम, दसहवा गांव निवासी शिव पूजन, अहिरौली निवासी सरयुग प्रसाद, नौका टोला निवासी साकिर अंसारी और भर टोली निवासी हरेंद्र भर शामिल हैं।
नीलगाय की टक्कर से ऑटो पलटा, 10 लोग घायल:गोपालगंज में शादी समारोह से लौट रही थी बिरहा पार्टी, 4 की हालत गंभीर