Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पीएम मोदी ने ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ पर बाबा तारकेश्वर की धरती से सूबे को दी 820 करोड़ की सौगात

पीएम मोदी ने ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ पर बाबा तारकेश्वर की धरती से सूबे को दी 820 करोड़ की सौगात

PM Modi Tarakeswar Visit: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार के कार्यभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 2 दिवसीय दौरे पर शनिवार को बंगाल पहुंचे. उनके दौरे की शुरुआत हुगली जिले के प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल तारकेश्वर से हुई. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्यपाल आरएन रवि की मौजूदगी में पीएम मोदी ने यहां आयोजित सूबे के पहले आधिकारिक पश्चिम बंगाल दिवस (Paschim Banga Divas) समारोह में हिस्सा लिया.

पहली बार 20 जून को सरकारी तौर पर मनाया गया ‘बंगाल दिवस’

टीएमसी शासनकाल में पोईला बैशाख (बांग्ला नववर्ष) को बंगाल दिवस मनाया जाता था, लेकिन शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने 20 जून को आधिकारिक ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ घोषित किया. 20 जून 1947 को ही बंगाल विधानसभा में विभाजन का प्रस्ताव पारित हुआ था. इसमें जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बड़ी भूमिका थी. यही वजह है कि पीएम मोदी की इस जनसभा के लिए तारकेश्वर को चुना गया.

तारकेश्वर नाथ मंदिर में पूजा और 590 करोड़ के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का तोहफा

नरेंद्र मोदी तारकेश्वर के बाबा तारकनाथ शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन गये. यहां से उन्होंने बंगाल के लिए विकास का पिटारा खोल दिया. राज्य के लिए लगभग 820 करोड़ रुपए के मेगा पैकेज की घोषणा की. इसमें अकेले रेलवे बुनियादी ढांचे के लिए करीब 590 करोड़ रुपए आवंटित किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता आने से पहले पीएम मोदी ने बंगाल को दी रेल प्रोजेक्ट की सौगात, झारखंड को भी होगा फायदा

हावड़ा में 99 करोड़ से बनेगा 300 बेड का अस्पताल

पीएम मोदी ने हावड़ा में 99 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले आधुनिक 300 बेड के नये डिवीजनल रेलवे अस्पताल का शिलान्यास किया, जो रेल कर्मचारियों और आम जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

PM Modi Tarakeswar Visit: किसानों के खातों में पहुंचे 900 करोड़ रुपए

प्रधानमंत्री ने इसी मंच से देश के 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त के तहत 18,880 करोड़ रुपए सीधे डीबीटी (DBT) के जरिए ट्रांसफर किये. इसमें पश्चिम बंगाल के 45 लाख से ज्यादा अन्नदाताओं के खातों में 900 करोड़ से अधिक की राशि क्रेडिट हुई.

नवद्वीप से पुरी तक दौड़ेगी ट्रेन

राज्य के कृष्ण भक्तों और श्रद्धालुओं की बरसों पुरानी मांग को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री ने नवद्वीप (पश्चिम बंगाल) से पुरी (ओडिशा) के बीच सीधी नयी रेल सेवा का भी उद्घाटन किया. इससे दोनों राज्यों के बीच धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलेगा.

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी ने कोलकाता में किया 18,680 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, बंदरगाह व रेल ढांचे होंगे मजबूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कोलकाता में बवाल, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ गिरीश पार्क

The post पीएम मोदी ने ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ पर बाबा तारकेश्वर की धरती से सूबे को दी 820 करोड़ की सौगात appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles