पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में शनिवार को एक ठेकेदार को उनके भतीजे ने गोली मार दी। जमीन विवाद को लेकर हुई इस घटना में ठेकेदार संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना शहर थाना क्षेत्र के जीएलए कॉलेज के पास मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर के बाहर दिनदहाड़े हुई। जानकारी के अनुसार, संजय तिवारी प्रत्येक शनिवार की तरह मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। पूजा के बाद जैसे ही वे मंदिर से बाहर निकले, पहले से घात लगाए बैठे उनके भतीजे प्रीतम तिवारी ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल संजय तिवारी को अस्पताल पहुंचाया। घायल संजय तिवारी के पिता लव तिवारी ने बताया कि जनार्दन तिवारी के परिवार के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि इसी जमीन विवाद के कारण जनार्दन तिवारी के पोता प्रीतम तिवारी ने गोली मारी है। घटना वाले दिन भी संबंधित मामले की अदालत में तारीख थी। प्रीतम तिवारी सुबह से ही संजय तिवारी को कई बार फोन कर मिलने का प्रयास कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी प्रीतम तिवारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पलामू में ठेकेदार को भतीजे ने मारी गोली, जख्मी:सुबह से आरोपी कई बार कर चुका था कॉल, मंदिर से बाहर निकलते ही मारी गोली