Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Purnia NEET Re-Exam 2026 | 12 Centers Jammed

नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 आज पूर्णिया के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, स्वच्छ और कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सक्रिय नज़र आ रही है।

.

परीक्षा का समय और महत्वपूर्ण गाइडलाइंस

जारी गाइडलाइन के तहत परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा जांच को देखते हुए सुबह 11 बजे से ही बायोमेट्रिक जांच व प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया था। दोपहर 1:30 (डेढ़) बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया । जिसके बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं मिली । गाइडलाइन के मुताबिक परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू हुई और शाम 05:15 तक चलेगी ।

परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड के फोटो का मिलान और सघन जांच करने के बाद ही उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश मिला। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्रों के भीतर किसी भी प्रकार की स्टेशनरी या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की मनाही है। इसके अलावा पाठ्य सामग्री (मुद्रित/लिखित), कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, स्केल, राइटिंग पैड, इरेजर, लॉग टेबल लेजाने की भी सख्त मनाही है ।

इसके अलावा मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, पेन ड्राइव जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। अभ्यर्थियों को बेल्ट, पर्स, हैंडबैग, टोपी, रंगीन चश्मे, किसी भी प्रकार की घड़ी/कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा या धातु से निर्मित आभूषण ले जाने की भी मनाही है । कोई भी खुला या डिब्बाबंद भोजन और पानी की बोतलें भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।

सुरक्षा व्यवस्था और डिजिटल निगरानी

कदाचार पर पूर्ण लगाम लगाने के लिए इस बार तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है । पूर्णिया के सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के जरिए सीधे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से निगरानी की जा रही है। साथ ही, मोबाइल नेटवर्क को ठप करने के लिए केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं।

जिला साइबर सेल सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी नजर रख रही है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक और तथ्यहीन खबर फैलाने वालों के खिलाफ अविलंब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्टाफ पर भी लगी है सख्त पाबंदी

परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। वो अभी अभ्यर्थी की तरह ही प्रतिबंध के दायरे में हैं।

प्रशासनिक कमान और नियंत्रण कक्ष

जिले की संपूर्ण कानून व्यवस्था और सुचारू यातायात को बनाए रखने के लिए अनुभवी अधिकारियों को मोर्चे पर लगाया गया है। इनमें विधि व्यवस्था का सम्पूर्ण प्रभार रवि राकेश (अपर समाहर्ता) को दिया गया है। जबकि पुलिस सुरक्षा का सम्पूर्ण प्रभार आलोक रंजन (अपर पुलिस अधीक्षक) के जिम्मे है । वहीं जिला नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभार इंद्रजीत कुमार (वरीय उप समाहर्ता) को सौंपा गया है ।

छात्रों को NTA पर भरोसा, लेकिन असल स्थिति केंद्र के अंदर

बेगूसराय से परीक्षा देने पूर्णिया पहुंचे अभ्यर्थी जय कुमार का कहना है कि NTA (National Testing Agency) ने इस बार परीक्षा सही तरीके से कराने का भरोसा दिया है, लेकिन असल स्थिति परीक्षा केंद्र के अंदर जाकर प्रश्न पत्र देखने के बाद ही पता चलेगी।

छात्र ने बताया कि उन्होंने पिछली बार भी कड़ी मेहनत की थी, लेकिन पेपर लीक हो जाने के कारण उनकी मेहनत बेकार गई, जिसमें उनका कोई दोष नहीं था। इस बार उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा ठीक से संपन्न होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles