Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में तड़ीपार अपराधी काना गिरफ्तार:प्रतिबंध अवधि में जमशेदपुर में घूम रहा था आरोपी, कई मामलों में दर्ज है केस


जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तड़ीपार घोषित कुख्यात अपराधी दीपक तिवारी उर्फ काना को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करते हुए शहर में सक्रिय रहने का आरोप है। इस संबंध में डीसीपी सुमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी रामनगर स्थित शिव मंदिर के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, दीपक तिवारी को अपराध नियंत्रण अधिनियम अध्यादेश-2002 की धारा 3(3) के तहत 18 अप्रैल 2026 से 17 जुलाई 2026 तक के लिए जिला बदर (तड़ीपार) किया गया था, जिसके तहत उसका जमशेदपुर शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित था। तड़ीपार के बावजूद लगातार था सक्रिय पुलिस जांच में सामने आया है कि तड़ीपार आदेश के बावजूद दीपक तिवारी लगातार शहर में रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था। सरकारी आदेश की अवहेलना के साथ-साथ उसके खिलाफ आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के भी आरोप हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, तड़ीपार अवधि के दौरान भी उसके खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। पहला मामला बागबेड़ा थाना कांड संख्या 37/2026 है, जो 6 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। वहीं दूसरा मामला कांड संख्या 46/2026 है, जो 13 जून 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 20(B)(II)A, 22(b) और 29 के तहत दर्ज हुआ था। इससे साफ है कि आरोपी तड़ीपार आदेश के बावजूद अपराध की दुनिया में सक्रिय बना हुआ था। आपराधिक नेटवर्क की भी जांच जारी पुलिस ने दीपक तिवारी उर्फ काना को तड़ीपार आदेश के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की गहराई से जांच की जा रही है, साथ ही उसके अन्य संभावित नेटवर्क और सहयोगियों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि तड़ीपार अवधि के दौरान वह किन-किन स्थानों पर सक्रिय रहा और किस प्रकार आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहा था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles