Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

GMCH में पत्रकारों से दुर्व्यवहार मामले पर भड़के पत्रकार:उच्चस्तरीय जांच की मांग, इंटर्न छात्रों पर मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप


बेतिया के पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को वरीय पत्रकार मोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में समाचार संकलन करने गए पत्रकारों के साथ इंटर्न छात्रों द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार, मारपीट और मोबाइल छीनने की घटना की कड़ी निंदा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकारों की एक टीम जिले के वरीय अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करेगी। मरीजों के बाद अब पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार का आरोप बैठक में पत्रकारों ने कहा कि डॉक्टरों को समाज में भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन जीएमसीएच में मरीजों, उनके परिजनों और अब पत्रकारों के साथ हो रही घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में इंटर्न छात्रों की मनमानी बढ़ती जा रही है, जिससे वहां असुरक्षा और अराजकता का माहौल बन रहा है। अस्पताल प्रशासन पर उठाए सवाल पत्रकारों का कहना था कि जीएमसीएच परिसर में आए दिन होने वाली ऐसी घटनाएं प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में इंटर्न छात्रों का व्यवहार लगातार आक्रामक होता जा रहा है। मरीजों और उनके परिजनों के बाद अब पत्रकार भी इसका शिकार हो रहे हैं। दोषियों पर कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था की मांग बैठक में पत्रकार हितों से जुड़े कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें घटना की उच्चस्तरीय जांच, दोषी इंटर्न छात्रों पर सख्त कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग शामिल रही। पत्रकारों ने कहा कि बार-बार ऐसी घटनाओं के बावजूद अस्पताल और जिला प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। डीएम से मिलकर सौंपेंगे ज्ञापन बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा और निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग करेगा। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles