Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में कुएं में डूबने से युवक की मौत:दोस्तों के मना करने के बावजूद कूदा, 12 जुलाई को घर में छोटी बहन की है शादी


कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोचनपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोचनपुर निवासी राजा रजक, पिता राजेश रजक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजा रविवार दोपहर करीब 2 बजे अपने 3-4 दोस्तों के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत के एक कुएं में नहाने गया था। सभी युवक कुएं के चबूतरे पर खड़े होकर लगभग 30 फीट गहरे कुएं में छलांग लगाकर नहा रहे थे। इसी दौरान राजा ने भी कुएं में कूदने की कोशिश की। उसके दोस्तों ने उसे तैरना नहीं आने की बात कहकर मना किया, लेकिन उसने उनकी बात अनसुनी कर दी और कुएं में छलांग लगा दी। डूबता देख दोस्तों ने मचाया शोर कुएं के गहरे पानी में गिरते ही राजा अंदर ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। उसे डूबता देख उसके दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई। सभी दोस्त कुएं में लगी लोहे की कड़ी के सहारे किसी तरह ऊपर आए और शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। कुएं की अधिक गहराई के कारण उसे बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर बाद उसे बाहर निकाला गया और गंभीर अवस्था में तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 12 जुलाई को छोटी बहन की है शादी घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि राजा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह स्थानीय कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता गांव-गांव घूमकर कॉस्मेटिक का सामान बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। जानकारी के मुताबिक आगामी 12 जुलाई को उसकी छोटी बहन की शादी होने वाली है। ऐसे में बेटे की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles