Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बकरी चराने के विवाद में किशोर का गला रेता:किसान ने घर में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला, घायल को जीएमसीएच से मायागंज रेफर किया


पूर्णिया में बकरी चराने को लेकर शुरू हुए विवाद में किसान ने धारदार हथियार से किशोर का गला रेत डाला। घातक हमले में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। भागलपुर के मायागंज अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घायल की पहचान दीपक शर्मा(16) के रूप में हुई है, जबकि हमले का आरोप गांव के ही बबलू शर्मा(30) पर लगा है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के सहारा पंचायत के माखनहा पार गांव की है। मामला शांत होने के बाद हथियार लेकर घर पहुंचा पीड़ित के पिता सुबोध शर्मा ने बताया उनकी बकरियां पड़ोसी बबलू शर्मा के खेत में घुस गईं। खेत में लगी ढैंचा की फसल को नुकसान पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पहले तो लोगों ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। बबलू शर्मा इस बात से इतना नाराज हो गया। कुछ देर बाद धारदार हथियार लेकर घर पहुंच गया। वहां उसने किशोर पर हमला कर दिया और उसके गले पर वार कर दिया। वार इतना खतरनाक था कि दीपक का गला बुरी तरह कट गया और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। जीएमसीएच से मायागंज भेजा गया घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। दीपक की हालत देखकर लोगों के होश उड़ गए। उसके गले से लगातार खून बह रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कामाख्या ओपी प्रभारी राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा गया। जीएमसीएच में डॉक्टरों ने दीपक का प्राथमिक इलाज शुरू किया, लेकिन गर्दन पर गहरा जख्म होने और अधिक खून बह जाने के कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी रही। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक दीपक की हालत अभी भी नाजुक है। डॉक्टर लगातार उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, लोगों में आक्रोश घायल किशोर की बुआ सुनीता देवी ने मरंगा थाना में लिखित शिकायत दी है। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद माखनहा पार गांव में डर और तनाव का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते विवाद को शांत करा दिया जाता तो यह घटना टाली जा सकती थी। 16 साल का दीपक अस्पताल के बेड पर जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है, जबकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles