Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कहीं जमीन अधिग्रहण तो कहीं तकनीकी बनी अड़चन:जाम से जूझती रांची को राहत का इंतजार, 1305 करोड़ के तीन फ्लाईओवर अधर में


राजधानी रांची में ट्रैफिक जाम अब केवल आवाजाही की समस्या नहीं, बल्कि आम लोगों के दैनिक जीवन का बड़ा संकट बन गया है। हरमू रोड, अरगोड़ा चौक, करमटोली, बरियातू, कांके रोड और बूटी मोड़ जैसे प्रमुख मार्गों पर सुबह-शाम लंबी वाहन कतारें आम बात हो गई हैं। शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए सरकार ने तीन प्रमुख एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें अरगोड़ा-हरमू-डिबडीह एलिवेटेड कॉरिडोर, करमटोली-साइंस सिटी एलिवेटेड कॉरिडोर और हरमू रोड फ्लाईओवर शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर कुल मिलाकर करीब 1305 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। लेकिन टेंडर प्रक्रिया, भूमि अधिग्रहण, बिजली और पेयजल पाइपलाइन की शिफ्टिंग समेत कई तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं लंबित हैं। खासकर हरमू रोड फ्लाईओवर का प्रस्ताव 2019 से विभिन्न कारणों से अटका हुआ है और इसकी अनुमानित लागत करीब 487 करोड़ रुपए है। वहीं अरगोड़ा-हरमू-डिबडीह एलिवेटेड कॉरिडोर और करमटोली -साइंस सिटी एलिवेटेड कॉरिडोर पर कुल 820 करोड़ रुपए से अधिक खर्च का अनुमान है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह तीनों परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी किए जाने की संभावना है। 1 . हरमू रोड फ्लाईओवर परियोजना कब क्या हुआ… आखिर क्यों अटका प्रोजेक्ट अभी क्या स्थिति है हरमू रोड 2. करमटोली-साइंस सिटी फ्लाईओवर कब क्या हुआ वर्तमान स्थिति: कार्य एजेंसी चयन और टेंडर जारी करने की तैयारी। यह परियोजना करमटोली चौक को साइंस सिटी से जोड़ेगी। इसका उद्देश्य कांके रोड, बरियातू और बूटी मोड़ क्षेत्र के ट्रैफिक दबाव को कम करना है। क्या होगा फायदा यह रांची के सबसे अधिक ट्रैफिक दबाव वाले मार्गों में शामिल है। इसका निर्माण हो जाने के बाद रांची से हजारीबाग- रामगढ़ और पटना जाने वाले वाहनों को बरियातू रोड, बूटी मोड़ होकर नहीं जाना होगा। कांके रोड, रातू रोड के वाहन करम टोली चौक से सीधे एलिवेटेड कॉरिडोर में चढ़कर रिंग रोड चले जाएंगे। जाम से मुक्ति मिलेगी। 3. अरगोड़ा-हरमू-डिबडीह फ्लाईओवर कब क्या हुआ क्या है बाधा यह होगा फायदा यह परियोजना अरगोड़ा चौक से हरमू होते हुए डिबडीह ब्रिज तक प्रस्तावित है। हरमू रोड और अरगोड़ा चौक का जाम कम होगा। अशोक नगर, हरमू और अरगोड़ा क्षेत्र को राहत मिलेगी। रातू-पंडरा से आने वाले वाहन दलादली, कटहल मोड़ होते हुए सीधे अरगोड़ा चौक आकर इस एलिवेटेड कॉरिडोर से धुर्वा, प्रोजेक्ट भवन की ओर आसानी से जा सकेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles