Monday, June 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में ट्रक ने हाइवा में मारी टक्कर:हादसे में पश्चिम बंगाल के ड्राइवर की मौत, बालू लेकर फरक्का जा रहा था


पूर्णिया में बालू लोडेड ट्रक ने हाइवा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पश्चिम बंगाल के ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले इजराइल शेख(26) के तौर पर हुई है। घटना टोल प्लाजा के पास की है। परिजनों ने बताया कि इजराइल शेख बालू लदे ट्रक को लेकर पटना से फरक्का जा रहा था। देर रात जब उसका ट्रक टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक सीधे आगे चल रहे एक हाइवा में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। हाइवा ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल इजराइल को तुरंत जीएमसीएच भेजा गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने हाइवा चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच कर रही है और ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चालक का नियंत्रण कैसे बिगड़ा और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles