गयाजी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर गांव में सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामजी दास के पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, संजीत कुमार अपने घर से पैदल ननिहाल केटूरी जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन घायल संजीत को गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गया के मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीन भाइयों में सबसे छोटा था संजीत मृतक के चाचा लक्ष्मण रविदास ने बताया कि संजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था और दसवीं कक्षा का छात्र था। सोमवार को ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मुआवजे की मांग घटना की सूचना मिलने पर लोक जनशक्ति पार्टी के गुरुआ प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार दांगी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान उपेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश दास, सरविंद दास, विनय दास, चनरदेव दास, लखन दास, अमित कुमार, सुमित कुमार, रामजतन दास, देवानंद शर्मा और गुंजन दास सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस जांच में जुटी गुरुआ थाना प्रभारी मनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात बाइक चालक की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी हुई है।
शेरपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:ननिहाल जाते समय अज्ञात बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम