चाईबासा | झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और पूर्व सांसद स्वर्गीय बागुन सुम्ब्रई की पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेसजनों ने और झारखंड पुनरुत्थान अभियान राजनीतिक संगठन द्वारा अलग-अलग स्थान पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्षमय जीवन और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को नमन किया। त्रिशानु राय ने कहा कि स्वर्गीय बागुन ने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। वहीं झारखंड पुनरुत्थान अभियान के जिला अध्यक्ष के संयोजन में अभियान के पदाधिकारियों ने स्वः बागुन पर परिचर्चा किया। परिचर्चा में अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा स्व बागुन सम्ब्रुई झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में लीडर रहे हैं।
