बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान पकड़े गए सॉल्वर गैंग की जांच में झारखंड कनेक्शन सामने आया है। गिरिडीह की पूनम कुमारी और पलामू की चंचल कुमारी का नाम इस नेटवर्क से जुड़ा मिला है। खास बात यह है कि पूनम कुमारी वर्ष 2021 में जैक इंटर साइंस परीक्षा की झारखंड टॉपर रह चुकी हैं। उन्होंने रांची के एक इंटर कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई की थी। वहीं, चंचल कुमारी ने इंटर साइंस परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। पूनम और चंचल के परिवार से जब इस बारे में पूछा गया तो दोनों के परिवारों ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर हैरानी जताई। कहा-घटना के संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं थी, आज पुलिस से सूचना मिली है। बीएचयू में पूनम और ओडिशा में चंचला कर रही पढ़ाई गिरफ्तार नौ फर्जी परीक्षार्थियों में झारखंड की दो छात्राएं भी शामिल हैं। जिसमें गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव की पूनम कुमारी और पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत के सियरभूका की चंचला कुमारी शामिल हैं। पूनम बीएचयू से बीएससी नर्सिंग की छात्रा है, जबकि चंचला ओडिशा के बलांगीर गवर्नमेंट आयुर्वेदिक कॉलेज में बैचलर इन आयुर्वेदिक मेडिसिन के अंतिम वर्ष में पढ़ रही है। पूनम के माता-पिता के अनुसार उसकी गिरफ्तारी की जानकारी उन्हें नहीं थी। आखिरी बातचीत 20 जून की शाम हुई थी। चंचला के भाई शंभू कुशवाहा ने बताया कि उन्हें लखीसराय थाना से फोन कर सूचना दी गई कि उनकी बहन को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया है। शंभू के अनुसार, वह किसी के बहकावे में आकर ऐसा कदम उठा बैठी। झारखंड टॉपर रही है पूनम गिरिडीह की रहने वाली पूनम साल 2021 में साइंस स्ट्रीम में स्टेट टॉपर बनी थी। वह बनारस में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसने अपनी पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड से राजधनवार के प्रखर विद्यालय से पूरी की थी। वहीं चंचल कुमारी पलामू में हरिहरगंज के सियरभूका गांव की रहने वाली है। उसके पिता सत्येंद्र प्रसाद खेती करते हैं। भाई शंभू कुशवाहा और सतीश कुमार आयुर्वेद के चिकित्सक हैं। चंचल को 2018 में नीट में सफलता मिली थी। पर देरी होने के कारण उसका एडमिश मेडिकल कॉलेज में नहीं हो पाया था। इसके बाद उसने गर्वमेंट आयुर्वेदिक कॉलेज, उड़ीसा में एडमिशन लिया। ————————————————– इसे भी पढ़ें… झारखंड में शांतिपूर्ण रहा NEET री-एग्जाम:कड़ी सुरक्षा के बीच 22 शहरों में परीक्षा, लातेहार में 161 छात्र शामिल, 17 अनुपस्थित NEET UG 2026 का री-एग्जाम झारखंड में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। राज्य के 22 शहरों में बनाए गए 60 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
NEET री-एग्जाम में गड़बड़ी का झारखंड कनेक्शन:गिरिडीह की पूनम और पलामू की चंचल भी सॉल्वर गैंग में शामिल, घरवालों को इसकी जानकारी नहीं