भोजपुर में 11 दिन से लापता युवक का शव सूखे कुएं में मिला है। गला घोंटकर हत्या की आशंका है। परिजनों ने भाई के साढ़ू पर हत्या का आरोप लगाया है। डेड बॉडी पर कोई चोट के निशान नहीं है। मृतक की पहचान अखिलेश यादव(35) के तौर पर हुई है। घटना कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के केवटिया गांव की है। मृतक के साला अजय कुमार ने बताया कि मेरे बहनोई गुजरात में काम करते थे। उनके छोटे भाई सोनू की शादी बिहियां के झौंवा गांव में हुई है, उनकी पत्नी अपने मायके में ही रहती है। 20 दिन पहले जब वह सूरत में थे, तो फोन पर सोनू के साढू झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा था कि मेरे भाई की पत्नी को ससुराल क्यों नहीं भेज रहे हैं। उस समया मारने-पीटने की धमकी दी गई थी। 12 जून की दोपहर करीब दो बजे मेरे बहनोई सूरत से वापस अपने गांव आए थे। देर शाम घर से बाजार निकले थे। रास्ते में उनके छोटे भाई के साढू लालबाबू और विक्की मिले। दोनों अपने साथ लेकर चले गए, इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। थक-हारकर 13 जून को थाने में लिखित आवेदन दिया। 16 जून को प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
मर्डर का लगाया आरोप लालबाबू और विक्की पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, लेकिन सड़-गल जाने के कारण ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने पटना भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घर में मचा कोहराम मृतक सात भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था।10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। कोई बच्चा नहीं था। परिवार में पत्नी मंजू देवी , भाई और बहन है घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


