Bharat Tiwari Encounter : (मिथलेश कुमार) पुलिस के कथित एनकाउंटर में मारे गए बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 24 जून को बिलौटी गांव में विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी. आयोजन को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम में बिहार समेत देश के कई राज्यों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे.
Bharat Bhushan Tiwari: पांच से दस हजार लोगों के जुटने का दावा
आयोजन समिति के अनुसार महापंचायत में बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कई राज्यों से लोग पहुंचेंगे. आयोजकों ने कार्यक्रम में पांच से दस हजार से अधिक लोगों की भागीदारी का दावा किया है.
Arrah Mahapanchayat: कई सामाजिक और धार्मिक संगठन होंगे शामिल
महापंचायत में करणी सेना, परशुराम महासभा, हिंदू महासभा, ब्राह्मण महासभा, हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही जा रही है. इसके अलावा कई राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के भी पहुंचने की संभावना है.
Bihar News: वरिष्ठ अधिवक्ता रखेंगे कानूनी पक्ष
आयोजकों के अनुसार उच्च न्यायालय और अन्य न्यायालयों से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है. महापंचायत के दौरान वे भरत तिवारी मामले के कानूनी पहलुओं पर अपनी राय रखेंगे और न्यायिक लड़ाई को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.
फोरलेन किनारे बड़े बगीचे में होगा आयोजन
महापंचायत के लिए बिलौटी गांव में बक्सर-आरा फोरलेन के समीप स्थित एक बड़े बगीचे का चयन किया गया है. यहां विशाल पंडाल, मंच, पेयजल, भोजन और वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों की टीम लगातार तैयारियों में जुटी हुई है.
Justice for Bharat Tiwari: निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग
आयोजन समिति का कहना है कि महापंचायत का उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का समर्थन या विरोध करना नहीं है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भरत भूषण तिवारी मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को मजबूत करना है. आयोजकों का कहना है कि सभी वर्गों और विचारधाराओं के लोग एकजुट होकर पीड़ित परिवार के समर्थन में शामिल होंगे.
Karni Sena: क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी महापंचायत
महापंचायत को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. स्थानीय लोगों का मानना है कि विभिन्न राज्यों से लोगों की भागीदारी इस मामले को व्यापक पहचान दिला सकती है. वहीं कई लोगों का कहना है कि इस आयोजन से निष्पक्ष जांच और न्यायिक कार्रवाई की मांग को और मजबूती मिलेगी.
तैयारियों में जुटे स्थानीय कार्यकर्ता
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी पंकज त्रिपाठी, परशुराम महासभा के अंजनी तिवारी, राजा तिवारी तथा भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू ओझा समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. बाहर से आने वाले लोगों के लिए विशेष सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है.
Also Read : साइबर ठगी के शिकार युवक को गोपालगंज पुलिस ने लौटाए रुपये, तकनीकी जांच से ट्रेस हुए खाते
The post भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए 24 जून यहां होगा महापंचायत, करणी सेना समेत दर्जनों संगठनों का होगा महाजुटान appeared first on Prabhat Khabar.

