Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर में सिपाही भर्ती परीक्षा, ट्रैफिक अलर्ट जारी:सुबह 4 से रात 10 बजे तक प्रभावी, 24 जून को कई मार्गों पर नो-एंट्री


बक्सर में 24 जून को मद्य निषेध विभाग सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, बक्सर ने विशेष यातायात निर्देश जारी किए हैं। यह व्यवस्था 24 जून को सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। ट्रैक्टर, बस, पिकअप और चार पहिया पर रोक जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा के दौरान बक्सर शहर में दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर आंशिक प्रतिबंध रहेगा। बड़ी गाड़ियों, ट्रैक्टर, बस, पिकअप और चार पहिया वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसका उद्देश्य परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में होने वाली परेशानी को कम करना है। वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित पुलिस प्रशासन ने कई मार्गों पर रूट डायवर्जन भी लागू किया है। गोलंबर से बाईपास, ज्योति चौक, आईटीआई रोड, मठिया मोड़ और चानी कुटिया तक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। वहीं, स्टेशन रोड, अंबेडकर चौक, सिंडिकेट और इटाढ़ी बाजार की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इटाढ़ी की ओर जाने और वहां से आने वाली गाड़ियों के लिए भी विशेष मार्ग तय किया गया है, ताकि शहर के अंदर अनावश्यक जाम की स्थिति न बने। स्कॉर्पियो माता मंदिर से पाण्डेय पट्टी गुमटी की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। किला मैदान के पीछे पार्किंग स्थल बनाया वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। ट्रैक्टर, पिकअप, बस और चार पहिया वाहनों के लिए बुद्ध भवन, आरसीडी मैदान, बाजार समिति, गोलंबर पार्किंग स्थल और इटाढ़ी गुमटी से पहले दक्षिण रेलवे मैदान तय किया गया है। दो पहिया, तीन पहिया और मोटरसाइकिल के लिए किला मैदान और किला मैदान के पीछे पार्किंग स्थल बनाया गया है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि 24 जून को अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहन लेकर शहर में प्रवेश न करें और जारी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles